Bihar Enumeration Form 2025: वोटर लिस्ट से नाम हटने से पहले भरें ये जरूरी फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया!

Bihar Enumeration Form 2025: यदि आप बिहार राज्य से हैं, तो आपका Bihar Enumeration Form 2025 अभियान जानना जरूरी है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के सभी मतदाताओं को अपनी जानकारी अपडेट करने और वोटर लिस्ट में अपने नाम को सुनिश्चित करने के लिए सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को शुरू किया गया है जिसके तहत राज्य के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हर एक व्यक्ति को बिहार गणना प्रपत्र को भरना जरूरी हैं क्योंकि अगर आप इसे नहीं भरते है, तो आपका नाम बिहार वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

यदि आप भी इस Bihar Enumeration Form 2025 को भरना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको Bihar Enumeration Form 2025 को भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है आप इस जानकारी की सहायता से बहुत आसानी से इस गणना प्रपत्र को भर पाएंगे।

Bihar Enumeration Form 2025: Overviews 

लेख का नामBihar Enumeration Form 2025
लेख का प्रकार Latest Update
गणना प्रपत्र भरने की तिथि 25 जून 2025
गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025
प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ 

Bihar Enumeration Form 2025: पात्रता

  • आवेदक भारत देश के बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड बिहार राज्य का होना चाहिए।

Bihar Enumeration Form 2025: दस्तावेज़

आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर

Bihar Enumeration Form 2025 कैसे भरे?

यदि आप Bihar Enumeration Form 2025 को भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि इस प्रकार से हैं – 

  • सबसे पहले आपको मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • होम पेज पर जाने के बाद आपको Enumeration Form (Bihar) के नीचे Download Partially – Filled Form के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अब आपको EPIC Number, Mobile Number और Captcha Code को भरकर Request OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको दर्ज करके वेरीफाई कर लेना होगा। अब आपके सामने आपका आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा आपको अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकलवा लेना होगा।

अब आपको आवेदन पत्र में मांगी जानें वाली सभी जानकारी को भर देना होगा। सभी जानकारी को भरने के बाद आपको आवेदन पत्र में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच कर देना होगा। अब आपको अपने इस आवेदन पत्र को BLO को जमा कर देना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको एक रशीद मिलेगी जिसे की आपको सुरक्षित रख लेना होगा।

निष्कर्ष: Bihar Enumeration Form 2025

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Enumeration Form 2025 को कैसे भरें इस बारे में सभी जानकारी को विस्तार में बताया है आप इस जानकारी की सहायता से बहुत ही आसानी से इस गणना प्रपत्र को भर पाएंगे और मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें जिससे कि उन्हें गणना प्रपत्र को भरने में आसानी हो।

cmpcollege
Scroll to Top